छत्तीसगढ़ की महिला ने फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर लगाए गंभीर आरोप, कहा “डरा-धमकाकर किया शोषण”
सोशल मीडिया स्टार पर गंभीर आरोप
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ जैसी वीडियो से फेमस हुए इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार मामला उनकी किसी वीडियो से नहीं बल्कि गंभीर व्यक्तिगत आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला ने जकाती पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण किया।
पीड़िता कौन है?
पीड़िता महिला चांदनी उर्फ तबस्सुम है, जो 2017 में मेरठ आकर रहने लगी थीं। शादी के बाद वह इंचौली में बस गई और यूट्यूब पर रील बनाने लगीं। उनके पति बैट्री का काम करते हैं और अक्सर बाहर रहते हैं। परिवार में उनका एक बेटा भी है।
तबस्सुम के अनुसार, फरवरी 2025 में उनकी मुलाकात इंचौली निवासी शादाब जकाती से हुई थी। सोशल मीडिया के जरिए जकाती ने उन्हें अपने साथ काम करने के लिए राजी किया और उनकी रील में उन्हें जगह दी।
एक साल तक बंधक बनाए रखने का आरोप
तबस्सुम ने इंचौली थाने में शिकायत दी कि शुरू में उन्हें लगा कि जकाती उनकी मदद करना चाहते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनका व्यवहार शोषणपूर्ण हो गया।
उन्होंने कहा कि जकाती ने उन्हें एक साल तक बंधक बनाए रखा, घर के सारे काम कराए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद, जकाती और उनका परिवार उत्पीड़न करने लगे।
मारपीट और धमकी का मामला
तबस्सुम ने आरोप लगाया कि 15 जनवरी से सारी हदें पार हो गईं, जब शादाब की पत्नी साजिया ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने धमकी दी कि उन्हें बदनाम कर दिया जाएगा।
तबस्सुम ने बताया कि मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के कारण वह सुसाइड करने तक का विचार कर चुकी थीं, लेकिन उनके पति ने उन्हें हिम्मत दी और जकाती के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया।
वीडियो के नाम पर शोषण
तबस्सुम का आरोप है कि जकाती मोटिवेशनल वीडियो के बहाने महिलाओं का शोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि जकाती अपनी पत्नी होते हुए भी अन्य महिलाओं को वीडियो में शामिल करते हैं और मौके का फायदा उठाकर उनका शोषण करते हैं।
इंचौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने पुष्टि की कि महिला ने थाने में जकाती के खिलाफ तहरीर दी है।