अलवर में नशे की लत ने ली युवक की जान, घर में पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या
अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्योतिराव फूले सर्किल के समीप शाहजी का बास में गुरुवार दोपहर एक युवक ने नशे की हालत में अपने घर के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
परिजनों ने बताया कि लव सैनी को नशा छुड़वाने के लिए दो महीने तक नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा गया था, लेकिन बहन की शादी के चलते उसे वहां से घर लाना पड़ा। इसके बाद वह घर से पैसे चुराकर भी नशा करता था और अधिकतर समय दोस्तों के साथ बाहर ही रहता था।
मृतक लव सैनी का एक छोटा बेटा भी है। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।