#देश दुनिया #राज्य-शहर

भिवाड़ी में राजमेडिकॉन 2026–अमृतम का भव्य आयोजन, 850 चिकित्सकों की सहभागिता; डॉ. एस.सी. मित्तल का लाफ्टर योग रहा आकर्षण का केंद्र…

भिवाड़ी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भिवाड़ी द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन राजमेडिकॉन 2026–अमृतम का आयोजन 10 एवं 11 जनवरी 2026 को ओम शांति रिट्रीट सेंटर, बिलासपुर में भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश व देशभर से 850 से अधिक चिकित्सकों ने पंजीकरण कर सहभागिता की।

सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. रूप सिंह ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीके आशा दीदी, डॉ. एम.एल. स्वर्णकार, डॉ. धर्मेंद्र नागर, विधायक डॉ. शिखा मील, डॉ. एस.एन. चुघ सहित IMA राजस्थान के पदाधिकारियों डॉ. एम.पी. शर्मा, डॉ. पी.सी. गर्ग एवं डॉ. एन.के. अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

#image_title

सम्मेलन के दौरान देश के शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा लगभग 35 वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। एंटीबायोटिक के दुरुपयोग और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सैनी ने प्रधानमंत्री का संदेश साझा किया। कैंसर विशेषज्ञों ने फास्ट फूड से बढ़ते कैंसर खतरे पर चिंता जताई, वहीं हृदय, न्यूरोलॉजी, माइग्रेन, लाइफस्टाइल डिजीज, तनाव प्रबंधन और ध्यान जैसे विषयों पर नवीनतम शोध व उपचार पद्धतियों पर चर्चा हुई।
बीके आशा दीदी ने चिकित्सकों को दवा के साथ संकल्प शक्ति व ध्यान के महत्व से अवगत कराया तथा प्रैक्टिकल मेडिटेशन सत्र भी आयोजित किए गए।

प्रथम दिवस का समापन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “द व्हाइट कोट जर्नी” के साथ हुआ, जिसमें चिकित्सकों के जीवन की चुनौतियों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति को खूब सराहना मिली।

#image_title

दूसरे दिन प्रातः आई.एम.ए. अलवर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस.सी. मित्तल द्वारा आयोजित लाफ्टर योग सेशन सम्मेलन का सबसे चर्चित आकर्षण रहा, जिसमें चिकित्सक हँसते-हँसते लोटपोट हो गए और सत्र की जमकर प्रशंसा की गई।

समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण किया गया तथा प्रमुख सहयोगी संस्थानों को सम्मानित किया गया। सायंकाल होटल ट्रीहाउस, भिवाड़ी में आयोजित बैंक्वेट डिनर में एडीएम भिवाड़ी श्रीमती सुमित्रा मिश्रा ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *