#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर में बम जैसी संदिग्ध वस्तु को बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज, जांच के लिए सैंपल एफएसएल भेजे…

अलवर के विवेकानंद नगर सेक्टर-4 में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनज़र संदिग्ध वस्तु को जयसमंद बांध क्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

इसके बाद जयपुर से पहुंची बम निरोधक दस्ता टीम ने पूरी सतर्कता और तय प्रक्रिया के तहत संदिग्ध वस्तु को ब्लास्ट कर डिफ्यूज किया। बम निरोधक दस्ता प्रभारी सीआई उमेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा मानकों के अनुसार वस्तु को नष्ट करना आवश्यक था।

इस मामले में अलवर स्तर पर बम डिस्पोज़ करने के संसाधन नहीं थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर उसे उठाकर जयसंबंध बांध तक लेकर गए और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी , सूचना मिलते ही जयपुर की बीडीएस टीम सीधे बांध पर पहुंची और उसे डिफ्यूज किया ,हालांकि उसमें बम जैसी कोई वस्तु नहीं थी ।

उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए संदिग्ध पदार्थ के सैंपल एफएसएल भेजे गए हैं। मौके पर डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता सहित पुलिस की विभिन्न टीमें मौजूद रहीं। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *