#देश दुनिया #राज्य-शहर

राजगढ़ में गुरू गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया, नगर कीर्तन में उमड़ी संगत

राजगढ़ (अलवर)

गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से सिक्खों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के काकवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारा साहिब से शनिवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें पंच प्यारे अग्रिम पंक्ति में चल रहे थे।

नगर कीर्तन गोल सर्किल, सराय बाजार और मेला चौराहा मार्ग से होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह संगत द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। दिल्ली एवं भरतपुर से आई गतका पार्टियों ने युद्धकला के आकर्षक प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर से जारी प्रभात फेरी का समापन इसी अवसर पर किया गया। साथ ही श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत हुई, जिसका समापन 5 जनवरी को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इस दौरान जयपुर से पधारे भाई मनमीत सिंह और भाई जगजीत सिंह शब्द-कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे।

शाम 7 बजे से विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें बच्चों द्वारा कवि दरबार के साथ भाई हरनेक सिंह, भाई सुरजीत सिंह तथा अन्य रागी जत्थे शब्द-गायन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में गुरु का अटूट लंगर भी वरतेगा।

#image_title
author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *