#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

तनोट माता मंदिर में ‘बॉर्डर 2’ के गीत ‘घर कब आओगे’ की भव्य लॉन्चिंग, सोनू निगम–वरुण धवन सहित कई सितारे जैसलमेर पहुँचे

जैसलमेर से बड़ी खबर—फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के प्रसिद्ध गीत ‘घर कब आओगे’ का लॉन्च आज भारत–पाक सीमा पर स्थित तनोट माता मंदिर में किया जा रहा है। यह गीत भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, त्याग और बलिदान को समर्पित बताया जा रहा है।

इंडिगो की मुंबई फ्लाइट से फ़िल्म की कास्ट और टीम जैसलमेर पहुँची, जिनमें अभिनेता वरुण धवन, अहान शेट्टी, निर्माता भूषण कुमार और गायक सोनू निगम शामिल हैं। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने सितारों के साथ जमकर सेल्फी ली, वहीं सभी कलाकारों ने समूह में फोटो भी खिंचवाई।

अभिनेता सनी देओल दोपहर 1 बजे चार्टर विमान से जैसलमेर पहुँचेंगे और इसके बाद पूरी टीम सड़क मार्ग से तनोट माता मंदिर के लिए रवाना होगी। कार्यक्रम के तहत, सीमा पर तैनात भारतीय जवानों के साथ गीत की लॉन्चिंग होगी और सभी सेलिब्रिटी तनोट माताजी के दर्शन भी करेंगे।

author avatar
Stv News Rajasthan

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *