ख़्वाजा गरीब नवाज़ के 814वें उर्स में जेबतराशी गैंग का पर्दाफाश — मालेगांव (नासिक) के 8 आरोपी गिरफ्तार, 54 मोबाइल बरामद
अजमेर में ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 814वें उर्स के दौरान सक्रिय रही मालेगांव (नासिक), महाराष्ट्र की एक जेबतराशी गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दरगाह थाना पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाक़ों में जेब काटने और मोबाइल चोरी की वारदातें करने वाले गैंग के 8 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों से 54 कीमती मोबाइल फ़ोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। यह गैंग उर्स में उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाकर जेबतराशी और मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।