गड़ा धन के नाम पर 31 लाख की ठगी; नौगांवा पुलिस ने दो शातिर गिरफ्तार किए
अलवर जिले की नौगांवा थाना पुलिस ने गड़ा धन निकलवाने का झांसा देकर 31 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा।
थानाधिकारी हितेश शर्मा के अनुसार आरोपियों ने गड़ा धन दिलाने का लालच देकर परिवादी से 31 लाख रुपये हड़प लिए थे।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अय्यूब पुत्र मोहम्मद यूसुफ, निवासी वार्ड 16 नई सड़क, थाना कोतवाली, जिला चूरू (राजस्थान), जिसे पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार किया। दूसरा आरोपी — शब्बीर पुत्र सिरदार, जाति मेव, निवासी पल्ला, थाना सदर, जिला नूंह (हरियाणा) है।
पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।