रन फॉर राजस्थान कार्यक्रम में दौड़े युवा, युवा सशक्तिकरण और फिट इंडिया का दिया संदेश…
अलवर 21 दिसम्बर।राज्य सरकार के दो वर्ष होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं युवा मामले एवं खेल विभाग द्वारा रन फॉर राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा 2 वर्ष में प्राप्त की गई उपलब्धियां को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित इस रन फॉर राजस्थान मैराथन को अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुकेश कायथवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन प्रातः 8:00 बजे शहीद स्मारक कंपनी गार्डन से शुरू होकर प्रताप ऑडिटोरियम पर संपन्न हुई।
इस मैराथन रन में खिलाड़ियों,कॉलेज, स्कूल विद्यार्थी,माय भारत वॉलंटियर्स के साथ ही जागरूक नागरिक भी बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ मैराथन दौड़ में भाग लिया और फिट रहने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।
एडीएम श्री मुकेश कायथवाल ने बताया कि सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में सरकार की उपलब्धियां एवं जनहित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक रथ रवाना किया गया है। आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरुका,जिला खेल अधिकारी श्रीमती अंजना शर्मा,डीईओ महेश मेहता,जिला युवा अधिकारी पंकज यादव एवं ऋषिराज शर्मा, रजनीश जैमन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।