#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर #सोशल

जिले में संचालित विकास रथों आमजन को दी राज्य सरकार की 2 साल की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी…

प्रचार सामग्री प्राप्त कर आमजन ने सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों की कि सराहना

अलवर 21 दिसम्बर। राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले की विधानसभा क्षेत्रों में विकास रथों पर एलईडी पर ऑडियो-वीडियो के माध्यम से पिछले दो साल में राज्य व जिले में हुए विकास कार्यों, फ्लेगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की जानकारी गांव-गांव जाकर आमजन को दी जा रही है।

22 दिसम्बर को विकास रथों द्वारा इन स्थानों पर दी जाएगी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

 जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 22 दिसम्बर को रामगढ विधानसभा क्षेत्र के गांव करीरियां, उंटवाल, साहडोली, बलवंडका, चौरोटी पहाड, केसरोली, गोलेटा, कमालपुर, ढाढोली, बहाला व बगड तिराहा में तथा अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र में कम्पनी बाग, नगर निगम अलवर, न्यूतेज टॉकिज घंटाघर, महात्मा गांधी मार्केट व बाल भारती स्कीम नं.1  इत्यादि स्थानों पर विकास रथों के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी जाएगी। 

इसी प्रकार 22 दिसम्बर को विधानसभा क्षेत्र राजगढ-लक्ष्मणगढ के गांव मौजपुर, शहदका, सौराई, कफनवाडा, नांगल खानजादी, विधानसभा क्षेत्र कठूमर के गांव तिगरिया, मथुराहेडा, टिटपुरी, इसरोता व बेरका,  विधानसभा क्षेत्र थानागाजी के गांव तालाब, रामसिंहपुर, देवती, विधोता व नाथलवाडा  तथा विधानसभा क्षेत्र अलवर ग्रामीण के गांव किथूर, जाजोर, चिकानी, बहादुरपुर, भजेडा व ककराली में विकास रथों के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान विकास रथों के साथ राज्य सरकार की विभागवार उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका, पेम्फलेट सहित अन्य प्रचार सामग्री आमजन को वितरित की जाएगी। साथ ही विकास रथों में एक सुझाव पेटिका लगाई गई है, जिसमें आमजन अपनी समस्याएं, सुझाव आदि दे सकते हैं।
author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *