#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने किया 39.30 लाख रूपये की लागत से विकसित किए गए अलवर प्रवेश उद्यान का लोकार्पण…

अलवर प्रवेश उद्यान शहर को सुन्दर व आकर्षक बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास – केंद्रीय मंत्री श्री यादव

अलवर 15 नवम्बर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने शनिवार को टेल्को चौराहे के पास नगर विकास न्यास द्वारा 39.30 लाख रूपये की लागत से विकसित किए गए अलवर प्रवेश उद्यान का लोकार्पण किया।

केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अलवर शहर को स्वच्छ व हराभरा बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी अलवरवासियों के सहयोग से इस कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर विकास न्यास द्वारा अलवर शहर के चारों प्रवेश द्वारों के साथ-साथ शहर को अन्दर से भी सुन्दर व आकर्षक बनाने की दिशा में निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 39.30 लाख रूपये की लागत से विकसित किए गए अलवर प्रवेश उद्यान पर ग्रीन स्पेस, छोटा पार्क, स्टेज मय आकर्षक वॉल बनाकर सौन्दर्यकरण का कार्य किया गया है, इससे शहर की सुन्दरता व भव्यता में वृद्धि होगी। साथ ही वाद्ययन्त्र बजाते एवं नृत्य करते हुए कलाकारों की प्रतिमाएं भी लगाई गई है जो कि शहर में प्रवेश करने वाले आगन्तुकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।  

वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने कहा कि टेल्को सर्किल पर विकसित अलवर प्रवेश द्वार स्वच्छ और सुन्दर की तरफ बढता हुआ कदम है। उन्होंने कहा कि शहर को आकर्षण स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी दिशाओं में भव्य प्रवेश द्वार बनाकर अलवर को विशिष्ट रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणाओं में अलवर शहर को विशेष तरजीही दी गई है। साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव के द्वारा अलवर को लगातार सौगातें दी जा रही है। 

इस अवसर पर जिला प्रमुख श्री बलबीर सिंह छिल्लर, जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, यूआईटी सचिव श्रीमती धीगदे स्नेहल नाना, जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर चौधरी, एडीएम द्वितीय श्री योगेश डागुर, यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह नरूका, श्री जयराम जाटव, पूर्व महापौर श्री घनश्याम गुर्जर, श्री संजय नरूका, श्री बन्नाराम मीणा, श्री मोहित यादव, श्री जितेन्द्र राठौड, श्री सतीश यादव, श्री जितेन्द्र सैनी, श्री राजेन्द्र कसाणा, श्री संदीप दायमा, श्रीमती सुमन चौधरी, श्रीमती मीना सैनी सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *