Udaipur Royal Wedding: झीलों की नगरी में फिर गूँजी शाही शहनाइयाँ — बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा…
झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर शाही रौनक से जगमगा उठी है। अमेरिकी अरबपति परिवार की रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियाँ बुधवार दोपहर डबोक एयरपोर्ट पहुंचीं, जिसके बाद पूरे शहर में शादी की धूम और सेलिब्रिटी क्रेज का माहौल बन गया।
डबोक एयरपोर्ट पर सेलिब्रिटी स्पॉटिंग, स्वागत में उमड़ी भीड़
उदयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जैकलिन फर्नांडीज़, कृति सेनन और माधुरी दीक्षित के पहुंचते ही माहौल पूरी तरह ग्लैमरस हो गया। स्थानीय लोगों और फैंस ने एयरपोर्ट पर सितारों की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में जुटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
अमेरिकी अरबपति परिवार की आलीशान डेस्टिनेशन वेडिंग
सूत्रों के अनुसार, यह शादी एक अमेरिकी अरबपति परिवार की है, जो उदयपुर की झीलों, महलों और विरासत की भव्यता के चलते इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में चुन चुके हैं। मेहमान दुनिया के कई देशों से पहुच रहे हैं और वेडिंग वेन्यू को राजसी थीम में सजाया गया है।
शहर में सुरक्षा-व्यवस्था सख्त, होटल्स और पैलेसेज़ फुल
बड़े स्तर पर होने वाली इस शादी को देखते हुए शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फाइव स्टार होटल्स से लेकर हेरिटेज प्रॉपर्टी तक सभी बुक हैं। आयोजन स्थल पर खास मेहमानों और सेलेब्स के लिए हाई-लेवल सिक्योरिटी और विशेष प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं।
बॉलीवुड स्टार्स से बढ़ी शादी की शान, सोशल मीडिया पर हंगामा
जैकलिन, कृति और माधुरी के उदयपुर पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर वेडिंग की चर्चा तेज हो गई है। फैंस उनकी एयरपोर्ट लुक और वीडियो तेजी से शेयर कर रहे हैं। शादी में और भी बड़े फिल्मी नामों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पर्यटन को भी मिलेगा बड़ा बूस्ट
उदयपुर में होने वाली यह हाई-प्रोफाइल शादी न केवल शहर की चर्चा बढ़ा रही है, बल्कि पर्यटन उद्योग के लिए भी बड़ा अवसर साबित हो रही है। वेडिंग इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इस आयोजन से स्थानीय होटल, टैक्सी, डेकोरेशन और इवेंट कारोबार को अच्छा खासा फायदा होगा।