#खेल #देश दुनिया #राज्य-शहर

U-19 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान के खिलाफ फिर नहीं चल पाया वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 2 गेंदों में दिए 3 मौकेवर्ल्ड कप में फीका रहा उभरते सितारे का प्रदर्शन

भारतीय अंडर-19 टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए वर्ल्ड कप 2026 अब तक यादगार नहीं रहा है। टूर्नामेंट से पहले अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर सुर्खियों में रहे 14 वर्षीय वैभव बड़े मुकाबड़ों में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं, खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

भारत-पाक सुपर-6 मुकाबले में तेज शुरुआत

रविवार, 1 फरवरी को बुलावायो में खेले गए सुपर-6 मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की। ओपनिंग जोड़ी के रूप में वैभव सूर्यवंशी और ऐरन जॉर्ज ने सतर्क शुरुआत की और फिर रन गति बढ़ाई। वैभव ने शुरुआती ओवरों में चौके-छक्कों के जरिए आक्रामक तेवर दिखाए और भारतीय पारी को मजबूती देने की कोशिश की।

एक ओवर ने बदला मैच का रुख

आठवें ओवर में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सयाम ने मैच का पासा पलट दिया। इस ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने लगातार दो गेंदों पर तीन बार अपना विकेट गंवाने का मौका दिया। पहली गेंद पर उनका कैच छूटा और रन-आउट का अवसर भी पाकिस्तान फील्डरों ने गंवा दिया, लेकिन अगली ही गेंद पर वैभव विकेटकीपर को कैच दे बैठे।

22 गेंदों में 30 रन बनाकर लौटे पवेलियन

वैभव सूर्यवंशी 22 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान के खिलाफ यह लगातार तीसरा मौका था जब वह बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। इससे पहले एशिया कप में भी उनके स्कोर 5 और 26 रन तक ही सीमित रहे थे।

कप्तान आयुष म्हात्रे का खराब फॉर्म जारी

वैभव के आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। कप्तान आयुष म्हात्रे उसी ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। उनका खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा, जिससे टीम पर दबाव और बढ़ गया।

तेजी से गिरे विकेट, भारत को बड़ा झटका

अगले ओवर की पहली ही गेंद पर दूसरे ओपनर ऐरन जॉर्ज भी क्लीन बोल्ड हो गए। महज चार गेंदों के भीतर भारत ने तीन अहम विकेट गंवा दिए और स्कोर 47/0 से गिरकर 47/3 हो गया, जिससे टीम की मजबूत शुरुआत पूरी तरह बिखर गई।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *