#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

सरकार के 2 साल पूरे, जिले में सजी विकास की प्रदर्शनी

राज्य सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर अलवर में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी नवीन सूचना केंद्र परिसर में लगाई गई, जिसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं, घोषणाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन, कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
प्रदर्शनी का उद्घाटन वन मंत्री संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व विधायक जयराम जाटव, जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला एवं बीना महावर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

विकास पुस्तिका का विमोचन
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद वन मंत्री संजय शर्मा द्वारा विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया, जिसमें जिले में हुए विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी शामिल है।

सरकार की योजनाओं और घोषणाओं की दी जानकारी
वन मंत्री संजय शर्मा ने अपने संबोधन में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान की गई प्रमुख घोषणाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस विकास, पारदर्शिता और आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने पर है। इस दौरान जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला , भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *