#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

मिले दो-दो बाघ! सरिस्का में टूरिस्टों को एक साथ दिखे एसटी-9 और एसटी-2304, रोमांच चरम पर

सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या का सीधा असर अब पर्यटकों के रोमांच पर दिख रहा है। खासकर सदर रेंज में इन दिनों बाघ और बाघिन की लगातार साइटिंग हो रही है, जिससे सफारी करने वालों की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। काला पानी, आलग्वाल और तरुंडा जैसे हिस्से बाघों की सक्रिय मौजूदगी से चर्चा में हैं।

दिल्ली, गुड़गांव, हरियाणा और पंजाब से आए पर्यटकों को हाल ही में एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। सदर रेंज गेट से आगे सफारी के दौरान उन्हें बाघिन एसटी-9 और बाघ एसटी-2304 एक साथ दिखाई दिए। बाघ एसटी-2304 तो जिप्सी के ठीक सामने ट्रैक पर बैठ गया, जबकि कुछ दूरी पर बाघिन एसटी-9 उसी रास्ते पर टहलती दिखी। दोनों को साथ देखकर टूरिस्टों का उत्साह चरम पर था।

फिलहाल सरिस्का में बाघ, बाघिन और शावकों की संख्या लगभग 50 मानी जा रही है। सफारी करने आए लोगों ने दोनों के दीदार का लंबे समय तक आनंद लिया। बाघ काफी देर ट्रैक पर बैठा रहा और बाद में उसी मार्ग पर बाघिन भी पहुंच गई।

इन दिनों सदर रेंज में बाघ-बाघिन की लगातार साइटिंग के कारण सरिस्का टाइगर रिजर्व पर्यटकों के बीच फिर से सरगर्मियों का केंद्र बना हुआ है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *