#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

केसरोली के पास दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार पिता-पुत्र को पिकअप ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय देव की मौत

अलवर उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गांव केसरोली के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र के गांव कवई निवासी जितेंद्र कुमार जाटव अपने 10 वर्षीय बेटे देव जाटव के साथ बाइक से अलवर में काम पर आ रहे थे। इसी दौरान केसरोली के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला देव जाटव सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पहुंचकर बच्चे को सामान्य चिकित्सालय अलवर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल पिता जितेंद्र कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया गया।

दुर्घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com
केसरोली के पास दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार पिता-पुत्र को पिकअप ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय देव की मौत

गड़ा धन के नाम पर 31 लाख

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *