#देश दुनिया #राज्य-शहर

भरतपुर रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन युवक गंभीर घायल…

अलवर जिले के बड़ौदामेव क्षेत्र में अलवर–भरतपुर मार्ग पर स्थित भगवती मोटर्स के पास बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार रामनारायण पुत्र सुकराम निवासी बड़ौदामेव, रामसिंह पुत्र किशोरीलाल निवासी बड़ौदामेव तथा हरि सिंह पुत्र मोहन निवासी दूसराहेड़ा घोकी हनुमान मंदिर से दिहाड़ी मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

गंभीर चोट लगने पर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस टीम ने तीनों घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया। तीनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें अलवर जिला सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इधर, दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *