तिजारा में जनसुनवाई: विधायक महंत बालकनाथ योगी बोले—जनसेवा ही जीवन का लक्ष्य, युवाओं का भविष्य सुरक्षित कर रही भाजपा सरकार…
तिजारा विधानसभा क्षेत्र में विधायक महंत बालकनाथ योगी ने गुरुवार को भिवाड़ी, टपूकड़ा और तिजारा में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि जनता की सेवा ही उनके जीवन का लक्ष्य है और वे समर्पित भाव से क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।
विधायक ने युवाओं के भविष्य को लेकर कहा कि भाजपा सरकार “पेपर लीक वाली नहीं, बल्कि युवाओं का भविष्य संवारने वाली सरकार” है। पिछले दो वर्षों में राजस्थान सरकार द्वारा सैकड़ों परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गई हैं और कहीं भी पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने नहीं आई हैं।
उन्होंने कहा कि आज गांव, गरीब, मजदूर, दलित और वंचित सहित समाज का हर वर्ग स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की मजबूत नींव रखी जा रही है।