अलवर शहर में ज्वैलर्स के यहां हुई करीब 35 लाख के जेवरात और नकदी लूट मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मुख्य आरोपी सागर उर्फ संजय निवासी बदली बहादुरगढ़ हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है
एसपी सुधीर चौधरी ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी , पुलिस अभी दो अन्य आरोपियों विकास और मोहित की तलाश में जुटी है ।
22 नवंबर को अलवर शहर में दिन दहाड़े टेल्को चौक स्थित राधा ज्वैलर्स पर लगभग तीन बजे बाइक पर आए तीन हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था , बदमाशो ने आते ही दुकान मालिक मोहन सैनी को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और दराती उनकी गर्दन पर लगा दी , वही एक बदमाश दुकान के बाहर पिस्टल लेकर खड़ा था ,तीसरे बदमाश ने दुकान से सोने चांदी के आभूषण एक बैग में भर लिए और कुछ ही मिनटों में बदमाश करीब 35 लाख रु से ज्यादा के आभूषण और नकदी लूट कर फरार हो गए । यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई ।
यह घटना आग की तरह पूरे शहर में फैल गई ,व्यापारियों और आमजन में दिन दहाड़े हुई इस वारदात को लेकर आक्रोश नजर आया , ज्वैलर्स एसोसिएशन ने दूसरे दिन दो घंटे तक दुकानें बंद रखकर विरोध जताया , वही संयुक्त व्यापार महा संघ और जिला व्यापार महासंघ ने भी मिनी सचिवालय पहुंच कर एसपी को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और माल बरामदगी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अलवर बंद करने की चेतावनी दी ।
उधर एसपी सुधीर चौधरी के निर्देश पर एएसपी शरण कांबले , आईपीएस शिवानी ,सीओ अंगद शर्मा के नेतृत्व में सात टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की , पुलिस ने आरोपियों के रूटचार्ट के सीसीटीवी खंगाले आरोपी खैरथल तिजारा होते हुए हरियाणा की तरफ निकले थे ।
आखिर पुलिस ने बहादुर गढ़ डीसीपी की मदद से बदली निवासी सागर उर्फ संजय को गिरफ्तार कर कुछ जेवरात भी बरामद किए है , पुलिस अभी इस वारदात में शामिल दो अन्य बदमाशो विकास और मोहित की तलाश की जा रही है । एसपी सुधीर चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया आरोपियों के खिलाफ चार मामले पहले भी अलग अलग थानों में दर्ज है लेकिन अलवर में उनकी यह पहली वारदात थी , बदमाशो ने यहां वारदात करने से पहले शहर में अन्य ज्वैलर्स के यहां भी रेकी की लेकिन पुलिस और बाजार में भीड़ देखकर हिम्मत नहीं कर पाए उसके बाद उन्होंने टेल्को चौक पर राधा ज्वेलर्स पर वारदात को अंजाम दिया ।
पुलिस की इस सफलता पर व्यापारियों ने एसपी सुधीर चौधरी का आभार जताया है ।