#देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर UIT इंजीनियर पर कार्रवाई की गूंज तेज…

जमीन सौदेबाजी के आरोपों के बीच UIT के अधीक्षण अभियंता तैयब खान एपीओ, जयपुर अटैच

नगर विकास विभाग ने UIT के अधीक्षण अभियंता तैयब खान को अचानक एपीओ कर जयपुर अटैच कर दिया है। आदेश में भले ही प्रशासनिक कारण बताए गए हों, लेकिन जमीन सौदेबाजी से जुड़े कथित आरोपों के बाद यह कदम काफी चर्चा में है। दिल्ली रोड स्थित 50 बीघा जमीन के विवादित सौदे में रिश्तेदारी का एंगल सामने आने से मामला और गर्मा गया है।

यूआइटी अलवर के अधीक्षण अभियंता तैयब खान को राज्य सरकार ने एपीओ करते हुए नगर विकास विभाग, जयपुर में अटैच कर दिया। आदेश उप शासन सचिव तृतीय डॉ. राष्ट्रदीप यादव ने जारी किए। प्रशासनिक कारण बताते हुए की गई इस कार्रवाई ने विभाग में हलचल पैदा कर दी है।

दिल्ली रोड की 50 बीघा जमीन का सौदा बना विवाद का केंद्र

जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड पर सहारा समूह की लगभग 50 बीघा जमीन पहले एक कंपनी ने खरीदी, जिसके बाद वह जमीन दूसरी कंपनी को बेच दी गई। इस री-सेल के बाद सौदे की पारदर्शिता और खरीदारों की पृष्ठभूमि को लेकर सवाल उठने लगे।

खरीदारों में अभियंता का कथित रिश्तेदार होने की चर्चा

मामले में शामिल दूसरी कंपनी के पांच खरीदार अलग-अलग राज्यों—रामगढ़, अलवर, महाराष्ट्र और कर्नाटक—के बताए जा रहे हैं। चर्चा यह भी है कि इन्हीं में से एक खरीदार तैयब खान का कथित रिश्तेदार है। इसी रिश्तेदारी एंगल के बाद जमीन सौदेबाजी के आरोप मजबूत हुए और कार्रवाई का आधार बनने की बातें उठने लगीं।

अधिकारियों में चर्चा तेज, आधिकारिक बयान का इंतजार

हालांकि आदेश में जमीन विवाद का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं है, लेकिन विभागीय हलकों में इस मुद्दे को लेकर खूब चर्चाएं हैं। अधिकारी अब सरकार या विभाग की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं।

जमीन प्रकरण से प्रशासनिक कार्रवाई का सीधे संबंध? जांच के बाद ही स्पष्ट होगा

तैयब खान को एपीओ करने के पीछे वास्तविक वजह क्या है, यह जांच और विभागीय प्रक्रियाओं के बाद साफ होगी। फिलहाल इस कार्रवाई ने UIT व नगर विकास विभाग में नई बहस छेड़ दी है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *