रैणी के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, SI भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था मृतक
अलवर जिले के रैणी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह शव करणपुरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित रामपुरा के जंगल में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान भरतपुर जिले के रुदावल थाना क्षेत्र के नारोली गांव निवासी पिंटू जाटव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
बताया जा रहा है कि पिंटू हाल ही में SI भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।