#देश दुनिया #राज्य-शहर

थानागाजी डाकघर में आधार मशीन खराब, ग्रामीणों को भारी परेशानी…..

थानागाजी स्थित डाकघर कार्यालय में लंबे समय से आधार अपडेट मशीन खराब होने के कारण ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आधार कार्ड अपडेट नहीं हो पाने से खासकर छोटे बच्चों के आवश्यक दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं। वहीं, कई ग्रामीणों के आधार अपडेट न होने के कारण उन्हें राशन जैसी जरूरी सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे बार-बार डाकघर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण उनका काम नहीं हो पा रहा। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। स्थानीय लोगों ने डाक विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि आधार मशीन को शीघ्र ठीक करवाया जाए, ताकि आधार कार्ड अपडेट का कार्य फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सके और आमजन को राहत मिल सके।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *