#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

थानागाजी में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत; आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों का शव उठाने से इनकार…

थानागाजी थाना क्षेत्र में जयपुर रोड पर देव होटल के सामने तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को शॉप थाना अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर पिकअप चालक को बचाने का प्रयास कर रही है। परिजनों का कहना है कि पिकअप वाहन का नंबर, चालक का नाम और उसका गांव तक पुलिस को बताया जा चुका है, इसके बावजूद अब तक न तो आरोपी चालक की गिरफ्तारी हुई है और न ही वाहन को जब्त किया गया है।

परिजनों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपी चालक को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन जब्त नहीं किया जाएगा, तब तक वे शव नहीं उठाएंगे।

घटना को लेकर मृतक के भाई दीपक ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं थानागाजी थानाधिकारी रामस्वरूप ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *