#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

सरिस्का अभयारण में रोमांचक नज़ारा: मगरमच्छ ने पानी में किया चीतल का शिकार

अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण के करना का बास एनीकट क्षेत्र में वन्यजीवों के बीच रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जहां एक मगरमच्छ ने पानी में चीतल का शिकार कर लिया। जानकारी के अनुसार, एनीकट में पानी के भीतर आगे मगरमच्छ और उसके पीछे चीतल चल रहा था। जैसे ही चीतल मगरमच्छ के करीब पहुंचा, मगरमच्छ अचानक तेजी से उसकी ओर झपटा और उसका पीछा करते हुए पानी में ही उसे पकड़ लिया।

कुछ ही पलों में मगरमच्छ ने चीतल को अपनी पकड़ में जकड़ लिया और उसे पानी के भीतर खींचकर शिकार कर दिया। सफारी के दौरान मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरों में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि करना का बास एनीकट क्षेत्र में वर्तमान में करीब 30 से 40 मगरमच्छ मौजूद हैं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *