#खेल #देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में सांसद खेल महोत्सव-2025 का समापन समारोह बहरोड़ के आरपीएस विद्यालय में हुआ संपन्न

सांसद खेल महोत्सव ने क्षेत्र के खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा का निखारा, सरकार खिलाड़ियों को सुविधा और संशाधन देने के लिए संकल्पबद्ध – भूपेंद्र यादव

सुशासन दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को पुष्पांजलि अर्पित की एवं प्रधानंत्री श्री मोदी के संदेश का लाइव प्रसारण देखा

कोटपूतली- बहरोड़, 25 दिसम्बर। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद श्री भूपेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में सांसद खेल महोत्सव-2025 का समापन समारोह गुरुवार को आरपीएस विद्यालय बहरोड़ में संपन्न हुआ। इस दौरान श्री सिंह ने सुशासन दिवस के अवसर पर माननीय पूर्व प्रधानमत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनका स्मरण किया। साथ ही प्रधानंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का लाइव प्रसारण देखा।

इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव, बानसूर विधायक श्री देवीसिंह शेखावत, विधायक रामगढ़ श्री सुखवंत सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में फ्री स्टाइल रेसलिंग में कांस्य पदक विजेता पूजा सिहाग सहित खिलाड़ी, विद्यार्थी व आमजन मौजूद रहे।

समारोह के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से खिलाड़ियों के जोश, विश्वास, उत्साह में भारत के सामर्थ्य के दर्शन हो रहे हैं। सांसद खेल उत्सव का उद्देश्य शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक प्रत्येक खिलाड़ी को बेहतर सुविधाएं और संशाधन मुहैया कराते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने और आगे ले जाने के लिए एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल उत्सव 290 सांसदों के सहयोग से लोकसभा क्षेत्रों में एक जनांदोलन बनकर उभरा है जिसमे लाखों खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं करोड़ों लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा कर अपनी सहभागिता दिखायी। इस प्लेटफार्म ने कई कीर्तिमान रचे, युवाओं, महिलाओं के साथ दिव्यांगों को भी अवसर दिए, इसने समाज की सोच बदलने में अहम भूमिका निभाई है, युवाओं के सपने साकार हो रहे हैं, खेलों में पारदर्शिता आई है, करीब 3 हज़ार करोड़ के बजट से सुविधाओं का विस्तार हुआ जिससे विभिन्न स्तरों पर नयें रिकॉर्ड क़ायम हो रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों का समन्वय आवश्यक है, खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से देश के कौने- कौने से खिलाड़ियों से संवाद किया और किस प्रकार सांसद खेल उत्सव ने उनकी प्रतिभा को निखारा है, पर चर्चा करते हुए कहा कि हार जीत से परे मन लगाकर खेलों में सहभागिता दिखाएं, सरकार हर कदम पर उनके साथ है। उन्होंने खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीत-हार खेल के दो पहलू हैं। अच्छा खिलाडी वही है जो हारने बाद पूर्ण मनोयोग से जीत की तैयारी में जुट जाए।

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा और संशाधन मुहैया करा रही सरकार- श्री यादव

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी के विजन फीट इंडिया की प्रेरणा से सांसद खेल महोत्सव और अलवर टाइगर मैराथन जैसे आयोजन कराए जा रहे हैं। प्रधानमंत्राी श्री मोदी की सोच के अनुरूप युवाओं को खेल के मैदान से जोडकर देश के लिए मेडल लाने तक के सफल में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में गत वर्ष लगभग 14 हजार बच्चों ने भाग लिया था। जिन बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उनके लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर लगभग 32 हजार तक पहुँच गई है। इस बार बॉक्सिंग, बैडमिंटन और योग जैसी नई विधाओं को भी इसमें शामिल किया है। हमारा उद्देश्य है कि यह आयोजन केवल बच्चों तक सीमित न रहे। हमारे विधायकों ने गांव-गांव में क्रिकेट, रस्साकशी, कबड्डी सहित अन्य कई खेल गतिविधियाँ आयोजित करवाई हैं।

उन्होंने कहा की खेल उत्सव 2.0 में खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, बॉक्सिंग, बेडमिंटन, योगा, कुश्ती, एथलेटिक्स, रस्सा-कस्सी, लंबी कूद, शॉट पुट, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल खेलों में खिलाडियों ने पूरे उत्साह के अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

श्री सिंह ने कहा कि अलवर, जो कि अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ क्षेत्र है, वहाँ पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता आवश्यक है। इसी उद्देश्य से टाइगर मैराथन का आयोजन किया गया। पिछले वर्ष इसमें लगभग 9 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया था और इस बार अंतरराष्ट्रीय आयोजन के साथ इसमें ऐतिहासिक संख्या में लोगों के शामिल होने की मुझे पूरी आशा है। उन्होंने कहा की आप सभी से अपील है कि इस अभियान से जुड़ें।

सिंह ने कहा कि शाहजहांपुर में हॉकी के प्रति रुझान को देखते हुए वहाँ के हॉकी मैदान को और बेहतर बनाया जाएगा। भिवाड़ी में स्टेडियम निर्माण के साथ उसके विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल उत्सव के साथ-साथ संसदीय क्षेत्र में ई-लाइब्रेरी की भी शुरुआत हो चुकी है। लगभग 20 हजार बच्चे हमारी 108 लाइब्रेरी से जुड़ेंगे। आगामी शिक्षा सत्र 2026–27 में सभी लाइब्रेरी के कार्यों को और बेहतर तरीके से किया जाएगा, ताकि शिक्षा का माहौल और अधिक सुदृढ़ हो सके।

सिंह ने कहा कि खैरथल में कुश्ती के लिए प्रशिक्षण केंद्र अपने स्तर पर स्थापित करने के निर्देश मैंने दिए थे, जिसकी कार्यवाही प्रारंभ हो चुकी है। कुश्ती खेलने वाले बच्चों के लिए एक उपयुक्त और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अलवर में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए एस्ट्रोटफ़ मैदान के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति माननीय श्रम एवं रोजगार तथा खेल एवं युवा मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी द्वारा दी गई है। साथ ही सिंथेटिक ट्रैक विकसित किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने कांस्य पदक विजेता पूजा सिहाग को साफ़ा पहनाकर उनका अभिवादन किया साथ ही बच्चों का उत्साहवर्धन कर खेलों में सहभागिता निभाने के किए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अलवर उत्तर महासिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष अलवर दक्षिण अशोक गुप्ता, जिला प्रमुख अलवर उत्तर बलबीर सिंह छिल्लर, जिला प्रभारी अलवर उत्तर अशोक सैनी, जिला सह प्रभारी अलवर उत्तर गौरव यादव, अलवर क्रिकेट एशोसियेशन के अध्यक्ष मोहित यादव, देशराज खरेरा, नरेश गोयल, बलवान सिंह यादव, रमेश रावत, एसडीएम पावटा राम किशोर मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी व आमजन भारी संख्या में मौजूद रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *