#देश दुनिया #राज्य-शहर #सोशल

सड़क सुरक्षा माह का समापन: अलवर में जागरूकता वाहन रैली, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का संदेश…

अलवर में सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया। इस रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने बताया कि आज यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से स्कूली बच्चों को साथ लेकर प्रोफेशनल बाइक चालकों के साथ एक विशेष बाइक रैली निकाली गई। रैली एसएमडी सर्किल से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों से होती हुई अपने निर्धारित समापन स्थल पर पहुंची।

रैली के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और ट्रैफिक नियमों का सम्मान करने का संदेश दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित व जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर स्वयं तथा दूसरों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *