#देश दुनिया #राज्य-शहर

अलवर मिनी सचिवालय में जयपुर रेंज आईजी की समीक्षा बैठक, नए कानूनों व साइबर अपराध पर सख्त कार्रवाई के निर्देश…

अलवर मिनी सचिवालय में जयपुर रेंज के आईजी राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए आपराधिक कानूनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान आईजी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि अलवर जिले में अपराध नियंत्रण की स्थिति संतोषजनक है। उन्होंने बताया कि अलवर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतत रूप से सजग और सक्रिय है।

आईजी ने बैठक में साइबर अपराध पर विशेष जोर देते हुए कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ अलवर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि पॉइंट ऑफ सेल के माध्यम से फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और इसी क्रम में पुलिस द्वारा घरपकड़ अभियान भी चलाया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में अपराधियों के खिलाफ और अधिक सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि अपराधियों के हौसले पस्त हों और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *