#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

रैणी थाना क्षेत्र में 7 साल के मासूम की हत्या, सरसों के खेत में मिला शव; पुलिस ने जांच शुरू की….

अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक बालक अन्नू आसीन का शव अहीर बास इलाके में सरसों के खेत में मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।
मृतक के परिजन भी रैणी थाने पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अन्नू के परिवार के सदस्य उत्तर प्रदेश के गोवर्धन निवासी हैं और रैणी थाना क्षेत्र के अहीर बास स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करते हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और शक के दायरे में आने वाले सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *