#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

रामगढ़ के विजयपुर में पाइप फैक्ट्री कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका…

रामगढ़ थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव स्थित एक पाइप फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी की जहरीली दवा के सेवन से मौत हो गई। मृतक की पहचान डहरा शाहपुर गांव निवासी 44 वर्षीय हुकमचंद जाटव पुत्र गंगा सहाय के रूप में हुई हैवह लंबे समय से विजयपुर की पाइप फैक्ट्री में कार्यरत था और वहीं रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर फैक्ट्री मालिक ने परिजनों को सूचना दी कि हुकमचंद अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत इलाज के लिए रामगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हुकमचंद अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार वह बेहद मेहनती मजदूर था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *