#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

रामगढ़ के ओड़ेला में खनन हादसा, पहाड़ गिरने से पोकलैन ऑपरेटर पानी में डूबा, रेस्क्यू जारी

रामगढ़ के ओड़ेला क्षेत्र में खनन कार्य के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। खनन लीज में काम कर रहे पोकलैन ऑपरेटर की पहाड़ गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामानंद तिवारी पुत्र प्रकाशनाथ, निवासी बिहार के रूप में हुई है।

मृतक के भाई श्रीकांत तिवारी ने बताया कि रामानंद पिछले करीब साढ़े तीन महीने से उक्त लीज पर कार्यरत था और पोकलैन ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा था। हादसे के दौरान खान में अचानक पहाड़ का हिस्सा गिर गया, जिससे पोकलैन मशीन सहित ऑपरेटर पानी में डूब गया। इसके बाद ऊपर से भारी मात्रा में पहाड़ का मलबा भी गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर एसडीआरएफ टीम, जो राजस्थान पुलिस की ओर से भरतपुर से आई है, द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक का शव और मशीन के अवशेष बरामद नहीं हो पाए हैं।

घटनास्थल पर एंबुलेंस, पुलिस बल और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *