#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

राजगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रक-बाइक भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल…

अलवर जिला के राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बबेली स्थित भगत का बास में सोमवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में मृतक की पहचान रैणी क्षेत्र के बूचपुरी निवासी बाबूलाल मीना पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल बूचपुरी निवासी रामौतार मीना पुत्र मिठाराम मीना तथा अजीत मीना पुत्र मुनेश मीना को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया है।

परिजन किरोड़ीलाल मीना ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बूचपुरी से माचाड़ी की ओर बबेली होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान माचाड़ी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबूलाल मीना की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस की मदद से घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया । वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए अलवर भेजा गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *