राजगढ़ में चार दिवसीय स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
प्रशिक्षण शिविर में दक्ष प्रशिक्षक एवं केआरपी सूर्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर अपने-अपने विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक प्रत्येक कक्षा से दो-दो छात्र-छात्राओं को मैसेंजर के रूप में चयनित करेंगे। ये मैसेंजर विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं संवेगात्मक पक्ष को समझते हुए उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस से संबंधित 11 मॉड्यूल विस्तारपूर्वक समझाए गए। इनमें स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, संवेगात्मक विकास, युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना, एचआईवी एवं एड्स संबंधी जानकारी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
शिविर में राजगढ़ ब्लॉक के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर ने भाग लिया। इस अवसर पर एसीबीईओ कमल राम मीणा, केआरपी सूर्य प्रकाश शर्मा, नवीन भारती, रामचरण मीणा, चतर सिंह सहित अन्य सहभागी उपस्थित रहे।