राजगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व पंचायत समिति प्रधान अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
अलवर जिले के राजगढ़ में जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की निरोधक टीम तथा आबकारी थाना राजगढ़–लक्ष्मणगढ़ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित राजगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान रघुवर दयाल मीना के निवास पर छापा मारकर अवैध देशी शराब बरामद की।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मई 2024 में भी इसी रिहायशी मकान से अवैध देशी शराब जब्त की गई थी, उस समय पूर्व प्रधान के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आबकारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।