ताज़ाRajasthan News: ASI दुर्गाराम भील का निधन, एक साल में परिवार ने खोए तीन सदस्य; राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
बाड़मेर। राजस्थान पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर कार्यरत दुर्गाराम भील का शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। जोधपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को पार्थिव देह बाड़मेर स्थित उनके पैतृक गांव नेतराड़ पहुंची, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
STV Reporter · बाड़मेर · 10 अक्टूबर 2026