#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

राजस्थान बजट 2026 पेश: वित्त मंत्री दीया कुमारी ने की बड़ी घोषणाएं, देखें 11 अहम बातें

राजस्थान विधानसभा में बुधवार 11 फरवरी को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य का बजट 2026 पेश किया। बजट में विकास, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क सुरक्षा और युवाओं के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का ऐलान किया गया। यहाँ पेश हैं इस बजट की 11 बड़ी बातें:


1. जलदाय विभाग में बड़े फैसले

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 3,000 संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा की। सरकार नई जल नीति लाएगी और करीब 6,500 गांवों को ‘हर घर नल हर घर जल’ योजना से जोड़ा जाएगा। साथ ही लगभग 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे।


2. युवाओं को स्वरोजगार का अवसर

राजस्थान सरकार 30,000 युवाओं को सीएम स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख तक ब्याज फ्री कर्ज अनुदान देगी। इसका उद्देश्य युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और रोजगार के अवसर बढ़ाना है।


3. राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तर्ज पर राज्य में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी का गठन होगा। इसमें ऑनलाइन टेस्ट सुविधा सहित परीक्षाओं का आयोजन होगा। ‘ड्रीम प्रोग्राम’ के तहत अगले साल 50,000 छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।


4. सिग्नल फ्री मुख्यालय

राजस्थान के सभी संभाग मुख्यालयों को सिग्नल फ्री किया जाएगा, ताकि शहरों में ट्रैफिक की गति बढ़े और यातायात सुगम हो।


5. बिजली प्रणाली में AI और नई व्यवस्था

प्रदेश में बिजली की रीयल टाइम मॉनिटरिंग AI से की जाएगी। 220 केवीए के 6 नए जीएसएस, 132 केवी के 13 और 33 केवी के 110 नए जीएसएस बनाए जाएंगे। बीकानेर और जैसलमेर में 2,950 करोड़ रुपए खर्च कर नए सोलर पार्क लगाए जाएंगे।


6. महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण

लखपति दीदी श्रेणी की महिलाओं के लिए ब्याज अनुदान पर मिलने वाले ऋण की सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 लाख कर दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में 100 करोड़ रुपए खर्च कर जिला स्तर पर ‘रूरल वूमेन BPO’ स्थापित किए जाएंगे।


7. हाई-टेक विश्रामगृह और अटल आरोग्य फूड कोर्ट

छह शहरों में मरीजों के परिजनों के लिए हाई-टेक विश्रामगृह और ‘अटल आरोग्य फूड कोर्ट’ बनाए जाएंगे। जयपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर में ₹100 करोड़ की योजना लागू होगी।


8. सड़क सुरक्षा और गोल्डन ऑवर योजना

सड़क हादसों में मौतों को रोकने के लिए ₹150 करोड़ की लागत से नई ट्रॉमा और इमरजेंसी पॉलिसी लागू होगी। 250 आधुनिक एम्बुलेंस राज्य के हाईवे और रेस्ट एरिया पर तैनात की जाएंगी।


9. शेखावटी हवेलियों का संरक्षण

200 करोड़ रुपए की योजना से शेखावटी की हवेलियों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण होगा। इसके साथ ही UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा।


10. ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में हार्ट अटैक की सुविधा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ‘टेली एक्स थ्रांबोसिस’ तकनीक के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में हार्ट अटैक की पहचान और प्राथमिक उपचार किया जा सकेगा।


11. सभी के लिए मुफ्त इलाज

राजस्थान में अब सभी नागरिकों के लिए मुफ्त इलाज की व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं तक सभी की पहुंच सुनिश्चित होगी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *