#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

Rajasthan ACB Action: पटवारी ने मांगी 11 हजार की रिश्वत, शिकायत पर FIR दर्जझुंझुनूं में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई

झुंझुनूं जिले के दूधवा नांगल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पटवारी अशोक कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला खातेदारी की सीमा ज्ञान रिपोर्ट से जुड़ा है, जिसमें पटवारी नेतनराम नामक किसान से रिपोर्ट देने के बदले 11,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।

किसान ने की ACB में शिकायत

किसान ने शिकायत के लिए ACB की हेल्पलाइन 1064 पर फोन किया। इसके बाद एसीबी ने गोपनीय तरीके से सत्यापन शुरू किया। सत्यापन के दौरान पटवारी ने अपनी मांग घटाकर 7,000 रुपये कर दी, लेकिन अगले दिन ट्रैप के दौरान पटवारी ने रिश्वत लेने से बचने के लिए परिवादी से कहा कि ‘पैसे बाद में दे देना’।

ट्रैप फेल, लेकिन FIR दर्ज हुई

रंगे हाथों पकड़ने का ट्रैप फेल हो गया, लेकिन एसीबी मुख्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल रिश्वत मांगना भी गंभीर अपराध है। इसके आधार पर पटवारी अशोक कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।

स्पष्ट संदेश: रिश्वत मांगना भी अपराध

एएसपी नरेंद्र पूनिया ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यह संदेश देना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में रंगे हाथों पकड़े जाने के अलावा, पुख्ता सबूतों के आधार पर रिश्वत मांगने पर भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है। अब पटवारी को अपनी नौकरी गंवाने के साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया का भी सामना करना पड़ेगा।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *