पाकिस्तान: पैरामिलिट्री मुख्यालय पर आत्मघाती हमला…
बलूचिस्तान के नोक्कुंडी में फ्रंटियर कोर (FC) के मुख्यालय पर रविवार रात एक बड़े फिदायीन हमले की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार कम से कम 6 हथियारबंद हमलावर मुख्यालय में घुसे, जिनमें से एक ने मेन गेट पर खुद को उड़ा लिया।
सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 3 आतंकवादी ढेर
फ्रंटियर कोर बलूचिस्तान साउथ के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में कम से कम तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। बाकी बचे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।
हमले के पीछे फितना-अल-खवारिज का हाथ
प्रवक्ता ने बताया कि हमला फितना-अल-खवारिज के आतंकवादियों ने किया, जिसे पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की शाखा माना जाता है। पाकिस्तान में इसे पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है।
सूत्रों के अनुसार हमलावरों में से एक ने मुख्य गेट पर खुद को उड़ा दिया। इसके बाद रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और तीन आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षा बल बाकी आतंकवादियों को भी जल्द ही खत्म करने की प्रक्रिया में हैं।
सुरक्षा बलों के ऑपरेशन के दौरान खबर मिली कि पंजगुर जिले के गुरमाकन इलाके में भी एक चेकपोस्ट पर हमला हुआ। अभी तक अन्य हताहतों की पुष्टि नहीं हुई है।