#क्राइम #देश दुनिया #राज्य-शहर

बारात में डीजे को लगा हाईटेंशन करंट, पांच बच्चे झुलसे; दो की हालत गंभीर…

अलवर जिले के अलवर नगर क्षेत्र के नियामतपुर गांव में गुरुवार को बारात की निकासी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डीजे वाहन 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे डीजे के पास खड़े पांच बच्चे करंट की चपेट में आकर झुलस गए।

घटना के बाद तीन बच्चों को नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे दो बच्चों को अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायल बच्चों में बादल (पुत्र बृजकिशोर), निवासी नियामतपुर और अंकित, निवासी बवेकर खेड़ली शामिल हैं

परिजनों के अनुसार, नियामतपुर निवासी बृजकिशोर के परिवार में रामकिशोर और श्रीराम की बेटियों की शादी थी। गुरुवार दोपहर बारात की निकासी के समय गांव से निकलते हुए डीजे वाहन अचानक 11 हजार केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही डीजे के पास खड़े होकर बारात देख रहे पांच बच्चे इसमें झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया कि कठूमर के पास अरूआ गांव से बारात आई थी। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com
बारात में डीजे को लगा हाईटेंशन करंट, पांच बच्चे झुलसे; दो की हालत गंभीर…

Delhi AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *