मुंडावर पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सागर जलाशय जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास
खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर कस्बे में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने मुंडावर में लोकसभा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा सहित क्षेत्र के विधायक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुंडावर स्थित सागर जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य होंडा कंपनी की सीएसआर निधि से कराया जाएगा। पहले चरण में करीब 40 लाख रुपये की लागत से जलाशय के जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में जल संरक्षण और पेयजल सुविधा को मजबूती मिलेगी।