#देश दुनिया #राज्य-शहर #हेल्थ न्यूज़

मित्तल हॉस्पिटल में माँ योजना व आरजीएचएस मरीजों के लिए निःशुल्क अत्याधुनिक डायलिसिस सुविधा शुरू…

मित्तल हॉस्पिटल, एन.ई.बी. अलवर में अब माँ योजना एवं राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आर.जी.एच.एस.) के मरीजों को निःशुल्क लेटेस्ट डायलिसिस मशीनों से इलाज की सुविधा मिलने लगी है। यह सुविधा 4 फरवरी 2026 से प्रारंभ कर दी गई है।

मित्तल हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एस. सी. मित्तल ने बताया कि माँ योजना एवं आर.जी.एच.एस. के मरीजों को डायलिसिस के अगले दिन होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए निप्रो कंपनी की नवीनतम वर्जन की डायलिसिस मशीनें अस्पताल में स्थापित की गई हैं। इन आधुनिक मशीनों से मरीजों को इलाज के दौरान और बाद में बड़ी राहत मिलेगी।

हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक अल्का मित्तल ने जानकारी दी कि नई मशीनों के साथ बेहतर चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में नए नेफ्रोलॉजिस्ट की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि डॉ. कवीश शर्मा सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को अपनी सेवाएं देंगे।

माँ योजना एवं आर.जी.एच.एस. के मरीजों के अलावा, अन्य सभी श्रेणियों के मरीज भी इस डायलिसिस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मित्तल हॉस्पिटल में उपलब्ध कैशलेस टीपीए, अन्य कैशलेस कंपनियों के साथ-साथ बिना कार्ड धारक मरीजों को भी इन अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों से उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *