Miss Universe 2025 Crowned: मेक्सिको की फातिमा बॉश बनीं नई विश्व सुंदरी, ग्लैमरस स्टाइल ने जीता दुनिया का दिल—पार्टी के लिए इंस्पायरिंग लुक्स…
मेक्सिको की फातिमा बॉश ने जीता Miss Universe 2025 का ताज
थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित मिस यूनिवर्स 2025 में मेक्सिको की फातिमा बॉश फर्नांडीज़ ने 130 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ ताज अपने नाम किया। ग्रैंड फिनाले में उनका कॉन्फिडेंट प्रेज़ेंटेशन और शानदार परफॉर्मेंस उन्हें बाकी प्रतियोगियों से अलग दिखा गया।
फातिमा का साहस बना बड़ी पहचान
फाइनल से कुछ समय पहले हुए एक इवेंट में पेजेंट डायरेक्टर द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का फातिमा ने बेहद गरिमा और साहस से जवाब दिया था।
कई प्रतियोगियों ने भी उनके सपोर्ट में वॉकआउट किया। यह पूरा घटनाक्रम फातिमा के आत्मसम्मान, मजबूती और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक बन गया।
फातिमा बॉश—जानिए कौन हैं नई मिस यूनिवर्स
उम्र: 25 वर्ष ,
जन्म: विल्लाहेरमोसा, तबास्को (मेक्सिको)
शिक्षा: मेक्सिको, मिलान और अमेरिका से फैशन व डिजाइन की पढ़ाई
डिस्लेक्सिया और ADHD से संघर्ष
सस्टेनेबल फैशन डिज़ाइनर और सोशल वर्क वालंटियर
फातिमा उन बच्चों और समुदायों के साथ काम करती हैं जिन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और सपोर्ट की जरूरत होती है।
फातिमा का फैशन गेम—पार्टी और ग्लैम नाइट्स के लिए परफेक्ट
मिस यूनिवर्स 2025 के दौरान फातिमा के लुक्स ग्लोबल सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। उनका स्टाइल ग्लैमरस, मॉडर्न और एलीगेंट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
ग्लिटर और मेटैलिक गाउन
गोल्ड, कॉपर और सिल्वर टोन वाले उनके गाउन कॉकटेल नाइट्स के लिए बेस्ट इंस्पिरेशन हैं।
उनके कट-आउट और प्लंज नेकलाइन आउटफिट्स नाइट पार्टीज़ के लिए परफेक्ट चॉइस माने जा रहे हैं।
रेड कार्पेट पर फातिमा के हाई स्लिट गाउन ने उन्हें क्लासी और बोल्ड लुक दिया।
इस तरह के गाउन लम्बी हाइट और स्लीक फिगर इल्यूजन बनाते हैं।
फातिमा अपने आउटफिट्स में रीसाइकिल्ड मटेरियल का प्रयोग करती हैं—जो आज का बड़ा फैशन ट्रेंड है।
उनका “कम ज्यादा है” वाला ज्वेलरी स्टाइल पार्टी लुक को एलीगेंट और क्लीन फिनिश देता है।
जीत के बाद नई जिम्मेदारियाँ
ताज जीतने के साथ फातिमा को दुनियाभर के मंचों पर महिलाओं की सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और सस्टेनेबल फैशन को बढ़ावा देने का मौका मिलेगा।
आगामी एक साल में वे वैश्विक स्तर पर कई प्रमुख सामाजिक अभियानों का नेतृत्व करेंगी।