#Uncategorized

कठूमर में मेगा विधिक चेतना शिविर: 74,976 लाभार्थियों को योजनाओं का फायदा, दिव्यांगों व बालिकाओं को मिली सौगात

कठूमर उपखंड मुख्यालय पर रविवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनंत भंडारी की अध्यक्षता में गैलेक्सी एकेडमी में मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और नालसा थीम सॉन्ग के साथ हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष अनंत भंडारी ने कहा कि ऐसे शिविर न्याय, विधिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने ‘सिंगल विंडो प्रणाली’ को सुशासन की मजबूत नींव बताते हुए आमजन को घर-घर न्याय उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहनलाल सोनी ने कठूमर को ‘आदर्श तालुका’ चुने जाने को विधिक जागरूकता के क्षेत्र में अहम कदम बताया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत कुल 74,976 लोगों को लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, बालिकाओं को साइकिल और पात्र नागरिकों को मौके पर ही जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही जादूगर आर.के. सोनी ने रोचक अंदाज में योजनाओं की जानकारी दी, जबकि विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राष्ट्रीय कलाकार राजीव वर्मा के भवाई नृत्य ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।

इस दौरान न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *