#क्राइम #देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

राजगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 15 साल पुराने 7-8 बीघा वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त..

अलवर जिले के राजगढ़ रेंज के अंतर्गत कुंडला नाका क्षेत्र में करीब 15 साल से वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने न्यायालय के आदेश की अनुपालना में हटवा दिया।

क्षेत्रीय वन अधिकारी राहुल फौजदार ने बताया कि सहायक वन संरक्षक राजगढ़ के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में गिर्राज मीणा पुत्र श्रवण मीणा निवासी कुंडला द्वारा कब्जाई गई लगभग 7-8 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

वन विभाग की टीम ने 2 जेसीबी मशीनों की सहायता से करीब 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खेत में बोई गई सरसों की फसल, बनाई गई मेड और झोपड़ियों को पूरी तरह ध्वस्त कर भूमि को खाली करवाया।

कार्रवाई के दौरान राजगढ़ रेंज स्टाफ, लक्ष्मणगढ़ व थानागाजी वन विभाग के कर्मचारी तथा टहला पुलिस मौजूद रही।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *