#देश दुनिया #मनोरंजन #राज्य-शहर

माधुरी दीक्षित का ग्रैंड डांस वीडियो हुआ वायरल, फैंस हुए दीवाने…..

58 साल की उम्र में भी बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने उदयपुर की एक ग्रैंड वेडिंग में अपने फेमस गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ पर शानदार परफॉर्मेंस दी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके डांस को देखकर मंत्रमुग्ध हैं।

उदयपुर की भव्य वेडिंग में किया धमाकेदार परफॉर्मेंस

यह ग्रैंड वेडिंग US के बिजनेसमैन राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गदिराजू की थी। इस वेडिंग में रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, कृति सेनन और शाहिद कपूर जैसे सेलेब्स पहले ही परफॉर्म कर चुके हैं, जबकि जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर मुख्य फंक्शन में स्टेज पर दिखाई देंगे।

चोली के पीछे क्या है पर माधुरी ने दी पुराने दिनों की यादें

माधुरी ने अपने 32 साल पुराने फिल्म खलनायक के गाने पर डांस किया। फैंस उनके 58 साल की उम्र में भी फिटनेस और ऊर्जा देखकर हैरान हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही फैंस ने उन्हें प्यार और तारीफों की बौछार कर दी।

वर्कफ्रंट: ‘मिसेज देशपांडे’ में साइको किलर का रोल

माधुरी दीक्षित जल्द ही अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में नजर आएंगी। टीजर में माधुरी के दोहरे चेहरे देखने को मिलते हैं। एक तरफ वे शीशे के सामने संवर रही हैं, वहीं अचानक उनका एक्सप्रेशन बदलकर वे कैदी जैसी छवि में सामने आती हैं।

सीरीज की कहानी और माधुरी का नया अवतार

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘मिसेज देशपांडे’ की कहानी फ्रांसीसी सीरीज से प्रेरित है, जिसमें पुलिस साइको किलर को पकड़ने के लिए एक और साइको किलर को हायर करती है। माधुरी इस सीरीज में अपनी मानसिक क्षमता और रणनीति के बल पर पुलिस को मदद करती हैं, जो उनके फैंस के लिए नई रोमांचक झलक पेश करती है।

धक-धक गर्ल का नया अवतार

माधुरी दीक्षित ने अपने लंबे करियर में कई हिट गानों और फिल्मों से फैंस के दिलों में जगह बनाई है। अब ‘मिसेज देशपांडे’ में उनके नए और दमदार अवतार से यह साबित होता है कि उम्र केवल संख्या है और उनके टैलेंट और ऊर्जा का कोई मुकाबला नहीं।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *