दीपावली पर अलवर के बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था बदली
# *दीपावली पर अलवर के बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 10 नवंबर तक प्रमुख बाजारों में वाहनों की नो-एंट्री; तीन स्थानों पर पार्किंग* *व्यापारियों को रात 11 से सुबह 10 बजे तक माल लाने-ले जाने की छूट, कंपनी बाग रोड पर सजेगा हाट बाजार* अलवर। दीपावली के त्योहार पर बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत 4 से 10 नवंबर तक शहर के प्रमुख बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान बाजारों में सुगम आवागमन, जाम से राहत और ग्राहकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

