#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में किसानो की आय तो दुगनी नहीं हुई लेकिन उन्हें नकली बीज खाद जरूर मिल रहा है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में किसानो की आय तो दुगनी नहीं हुई लेकिन उन्हें नकली बीज खाद जरूर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि 12 साल से दिल्ली में बैठी मोदी सरकार गरीबों के हित का तो कोई काम नहीं कर पाई लेकिन उद्योगपतियों की तिजोरिया जरूर भर दी है।

जूली शनिवार को अंता विधानसभा उपचुनाव के रण में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया के समर्थन में ग्राम खेड़ी बैंगनी, बैंगना, रटावद, खराली, दौलतपुरा, तिसाया और भैरोपुरा में जनसंपर्क के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
पिछले 3 दिनों से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अंता विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर कैंपेन कर कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया है।


उन्होंने कहा कि अब अंता विधानसभा के मतदाता आगामी 11 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
जूली बोले स्थानीय समस्याओं का समाधान और जनता से सीधा संवाद कांग्रेस प्रत्याशी की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार, खराब शासन और जन विरोधी फैसलों से अब जनता निराशा और हताश हो गई है इसलिए हमेशा विकास, रोजगार और किसान हित की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित है।
उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि फर्ज और अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *