लक्ष्मणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी व सेक्सटोर्शन में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, 10 मोबाइल जब्त…
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन ठगी, सेक्सटोर्शन, ओएलएक्स फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, फर्जी एटीएम और फर्जी सिम से जुड़े अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस काबले शरण गोपीनाथ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्रियंका के निर्देशन में थाना लक्ष्मणगढ़ एसएचओ नेकी राम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने आसूचना तंत्र और तकनीकी साधनों की सहायता से कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया एप्लिकेशन के माध्यम से सेक्सटोर्शन की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अज्ञात लोगों से मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप चैट के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनसे जुड़े अन्य साइबर अपराधों की जानकारी जुटाई जा रही है।