लक्ष्मणगढ़ के कजोता गांव में बुजुर्ग महिला ने कीटनाशक का सेवन किया, इलाज के दौरान मौत
अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के कजोता गांव में एक बुजुर्ग महिला द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन करने का मामला सामने आया है। दवा सेवन के बाद महिला मौके पर ही अचेत हो गई। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।
लक्ष्मणगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर हरिमन मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला ने फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन किया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।