#देश दुनिया #राज्य-शहर

खेड़ली में बड़ा हादसा टला: भड़भूजा गजक की दुकान पर दो घरेलू गैस सिलेंडरों में लगी आग, आधा दर्जन लोग झुलसे…

मुख्य सड़क पर फेंके जलते सिलेंडर, टली बड़ी दुर्घटना

खेड़ली कस्बे के मुख्य हिंडोन रोड पर शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब भड़भूजा गजक की दुकान पर रखे दो घरेलू गैस सिलेंडरों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडरों को दुकान से बाहर निकालकर मुख्य सड़क पर फेंक दिया, जिससे एक बड़े हादसे को टाल लिया गया।

आग बुझाने में झुलसे लोग

आग पर काबू पाने के प्रयास में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग हल्के रूप से झुलस गए। सभी को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर

सूचना मिलते ही खेड़ली नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। खेड़ली थानाधिकारी विजय सिंह चंदेल भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही घर मालिक के युवाओं ने बहादुरी दिखाते हुए आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था।

एक ही मकान में रह रहे थे 35 लोग

बताया गया है कि जिस मकान में आग लगी, वहां एक ही स्थान पर करीब 35 छोटे-बड़े, महिलाएं व बच्चे निवास करते हैं। समय रहते आग पर काबू पा लेने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर गैस रिसाव या तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *