#देश दुनिया #पॉलिटिक्स #राज्य-शहर

खंडेलवाल सेवा संगठन के प्रतिभा सम्मान सम्मेलन में वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने 78 मेधावियों को किया सम्मानित

अलवर, 1 फरवरी

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने खंडेलवाल सेवा संगठन संस्थान (रजि.) अलवर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान सम्मेलन एवं विशाल बसंत मेले में सहभागिता करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 78 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए वन राज्यमंत्री शर्मा ने सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि शिक्षा के माध्यम से जीवन में सर्वोच्च लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की उन्नति और विकास में उच्च शिक्षित एवं तकनीकी रूप से दक्ष नागरिकों की अहम भूमिका होती है, इसलिए समाज को चाहिए कि वह बालकों के साथ-साथ बालिकाओं को भी शिक्षा के समान अवसर प्रदान करे।

उन्होंने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज को एक कोष बनाकर उनकी शिक्षा में सहायता करनी चाहिए। इस अवसर पर शर्मा ने घोषणा की कि सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रदेश के टाइगर रिजर्व सरिस्का एवं रणथम्भौर का निःशुल्क भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे पर्यावरण और प्रकृति से जुड़कर भविष्य में देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के दौरान खंडेलवाल वैश्य महासभा के चेयरमेन रमेश खंडेलवाल, खंडेलवाल सेवा संगठन संस्थान के अध्यक्ष अनिल बजाज, नारायण बाजरगान, के.के. गुप्ता, बाबू झालानी, योगेश बडाया, हरिप्रसाद खंडेलवाल, शत्रुघ्न मेठी, के.जी. खंडेलवाल, गणेश चंद जसोरिया, नारायण खंडेलवाल सहित अनेक प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

author avatar
stvnewsonline@gmail.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *